Get App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में लगी होड़

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: सांवेर में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए एक व्यापक "सुरक्षा चक्र" योजना है। उन्होंने कहा, "जब लड़की का जन्म होगा, तो परिवार को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। स्कूल जाने वाली लड़कियों को 500 रुपए से 1500 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, और लड़की की शादी के लिए 1.1 लाख रुपए दिए जाएंगे।" उन्होंने ये भी घोषणा की कि महिला मुखिया वाले हर एक परिवार को 1,500 रुपए मिलेंगे और वरिष्ठ नागरिक महिलाएं 1,200 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 8:27 PM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में लगी होड़
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में लगी होड़

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपने चुनाव अभियान को तेज करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) दोनों ने 8 नवंबर को चुनावी राज्य में अलग-अलग जगहों पर रैलियों को संबोधित किया और एक-दूसरे की पार्टियों पर हमला किया। सांवेर में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए एक व्यापक "सुरक्षा चक्र" योजना है।

उन्होंने कहा, "जब लड़की का जन्म होगा, तो परिवार को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। स्कूल जाने वाली लड़कियों को 500 रुपए से 1500 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, और लड़की की शादी के लिए 1.1 लाख रुपए दिए जाएंगे।" उन्होंने ये भी घोषणा की कि महिला मुखिया वाले हर एक परिवार को 1,500 रुपए मिलेंगे और वरिष्ठ नागरिक महिलाएं 1,200 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे सरकार नहीं बल्कि परिवार चलाते हैं। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपनी बहनों को करोड़पति बनाऊंगा। अब हमारी सरकार हर महिला को मासिक आधार पर पैसा उपलब्ध करा रही है। लेकिन रकम धीरे-धीरे बढ़ेगी। मै मजाक नहीं कर रहा। ये मेरा नजरिया है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें