मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, क्या हुई बात?

पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई। इस मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। सीएम ने इस दौरान राज्य के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में उनसे चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।"


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से मध्‍यप्रदेश विकास के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान रचे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में समाप्त हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है, जबकि कांग्रेस को केवल 66 सीट ही मिल सकी।

बीजेपी ने इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।