Today's Chanakya Madhya Pradesh Exit poll: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते यहां उसे बढ़त की स्थिति में दिखाया जा रहा है। हालांकि टूडेज चाणक्या (Today's Chanakya) की एग्जिट पोल की मानें तो, मध्य प्रदेश में बीजेपी की स्पष्ट लहर है। पोल के नतीजे कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर भारी बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस को दोबारा विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को मध्य प्रदेश में इस बार 151 (+/-12) सीटें मिल सकती हैं। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 सीटों का है।
टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के खाते में 74 (+/-12) सीटें जा सकती है। वहीं अन्य को 5 (+/-4) सीटें मिलने का अनुमान है।
Today's Chanakya Exit poll का मध्यप्रदेश के लिए अनुमान-
वोट प्रतिशत में भी BJP आगे
एग्जिट पोल में बीजेपी को मध्य प्रदेश में कुल 45% वोट मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 38% वोट मिलता दिखाया गया है। जबकि अन्य के खाते में 17% वोट जा सकता है।
3 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती
मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। इसी दिन बाकी चार राज्यों- राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के चुनावी नतीजे भी आएंगे।
बीजेपी-कांग्रेस में मुख्य मुकाबला
मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी (सपा), और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) गठबंधन जैसी अन्य पार्टियां भी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी लड़ाई को रोचक बना दिया है।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सीधा मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से है। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।