MP Elections 2023: BJP की पहली लिस्ट में सभी 39 सीटों पर है कांग्रेस का कब्जा, हार चुके 14 चेहरों पर पार्टी ने फिर जताया भरोसा

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। अब ये जो पहली लिस्ट BJP ने जारी की है, उसमें सबसे अहम बात ये है कि इन सभी सीटों पर BJP की हार हुई थी, सब पर कांग्रेस का कब्जा है। इस लिस्ट में 14 चेहरे ऐसे हैं, जो साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन पार्टी ने फिर से उन पर अपना विश्वास जताया है। इनमें चार पूर्व मंत्री- ललिता यादव, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे और नाना भाऊ मोहोड़ को भी टिकट दिया गया है। लिस्ट में पांच महिलाओं को जगह दी गई है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
MP Elections 2023: BJP की पहली लिस्ट में सभी 39 सीटों पर है कांग्रेस का कब्जा

Madhya Pradesh Elections 2023: सियासी दुनिया में जितनी हैरानी चुनाव की तरीखों से पहले भारतीय जनता पार्ट (BJP) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (MP Candidates List) जारी करने से हुई, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि पार्टी ने मध्य प्रदेश की जिन 39 साटों के लिए लिस्ट जारी की गई हैं, उन सभी पर कांग्रेस (Congress) का कब्जा है। इसमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पिछले दो या तीन बार से हार रही है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। अब ये जो पहली लिस्ट BJP ने जारी की है, उसमें सबसे अहम बात ये है कि इन सभी सीटों पर BJP की हार हुई थी, सब पर कांग्रेस का कब्जा है।

इस लिस्ट में 14 चेहरे ऐसे हैं, जो साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन पार्टी ने फिर से उन पर अपना विश्वास जताया है। इनमें चार पूर्व मंत्री- ललिता यादव, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे और नाना भाऊ मोहोड़ को भी टिकट दिया गया है। लिस्ट में पांच महिलाओं को जगह दी गई है।


2018 में हारे इन चेहरों पर जताया दोबारा भरोसा

  1. - राऊ से मधु वर्मा
  2. - कसरावद से आत्माराम पटेल
  3. - गोहद से लाल सिंह आर्य
  4. - छतरपुर से ललिता यादव
  5. - पथरिया से लखन पटेल
  6. - गुन्नौर से राजेश वर्मा
  7. - चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार
  8. - शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे
  9. - सौंसर से नाना भाऊ मोहोड़
  10. - भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान
  11. - महेश्वर से राजकुमार मेव
  12. - पेटलावद से निर्मला भूरिया
  13. - झाबुआ से भानू भूरिया
  14. - आलीराजपुर से नागर सिंह चौहान

Chhattisgarh Elections 2023: चाचा के सामने फिर भतीजा, हॉट सीट पाटन पर क्या भूपेश बघेल को टक्कर दे पाएंगे BJP के विजय बघेल?

वहीं पार्टी ने 12 नए चेहरों पर दाव लगाया है। इसके अलाव छह उम्मीदवार वो हैं, जिन्होंने 2013 में चुनाव लड़ा था, लेकिन 2018 में पार्टी ने उनका टिकट काट लिया था।

लिस्ट में कांग्रेस छोड़ BJP में आए और मैजूदा केंद्रीय नगर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झटका लगा है। इसमें भिंड जिले की गोहद सीट पर सिंधिया के साथ BJP में आए रणवीर जाटव को टिकट नहीं दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य पर भरोसा जताया है। लालसिंह पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत से दो कम 114 सीटें मिलीं थीं, जबकि BJP BJP के खाते में 109 सीटें आई थीं और फिलहाल पार्टी में वहां सत्ता में है और दोबारा वापसी के लिए जी जान लगा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।