Get App

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP के चुनाव अभियान को देखने के लिए विदेशी राजनयिक जाएंगे इंदौर

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 8:54 PM
मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP के चुनाव अभियान को देखने के लिए विदेशी राजनयिक जाएंगे इंदौर
मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP के चुनाव अभियान को देखने के लिए विदेशी राजनयिक जाएंगे इंदौर

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कहा कि विदेशी राजनयिकों का तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 14-15 नवंबर को इंदौर का दौरा करेगा। ये राजनयिक सत्ताधारी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) का सीधे तौर पर अनुभव हासिल करेगा। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में द्वितीय सचिव माइकल रीस, तंजानिया उच्चायोग में मंत्री (कॉन्सुलर अफेयर्स) बाजिल एम ल्याकिनाना और जापानी दूतावास में द्वितीय सचिव मायुमी त्सुबाकिमोतो प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

BJP ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था।

ये कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘BJP को जानों’ पहल का हिस्सा है।

मध्य प्रदेश में BJP लगभग दो दशकों से सत्ता में है। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कामल नाथ की कांग्रेस सरकार थी। चौहान सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं राज्य में BJP की लोकप्रियता का आधार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें