MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी रण का आगाज हो गया है। मध्य प्रदेश में अगले महीने यानी कि 17 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। अब मध्य प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कई सारे सांसदों और कुछ मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस भी इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए राज्या का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे रविवार को उज्जैन में पहुंचेंगे।
