Get App

MP CM Oath: मोहन यादव बुधवार को लेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी, अमित शाह भी होंगे शामिल

MP CM Oath: मनोनीत मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, खासकर यादव के गृहनगर उज्जैन से इकट्ठा होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में होगा। मध्य प्रदेश BJP के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 8:58 PM
MP CM Oath: मोहन यादव बुधवार को लेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी, अमित शाह भी होंगे शामिल
MP CM Oath: मोहन यादव बुधवार को लेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी, अमित शाह भी होंगे शामिल

MP CM Oath: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मनोनीत मोहन यादव (Mohan Yadav) बुधवार को यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और दूसरे नेता शामिल होंगे।

न्यूज एजेंसी PTI मनोनीत मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, खासकर यादव के गृहनगर उज्जैन से इकट्ठा होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में होगा।

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, BJP शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।"

योगी और सिंधिया भी होंगे शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें