MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला है। दोनों ही दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस के सामने 2018 में मिली सफलता को फिर से दोहराने की चुनौती है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपनी कुर्सी बचाना चाह रही है। यही वजह है कि बीजेपी ने यहां तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत चार सांसदों को मैदान में उतारा है। इनसबके बीच मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट काफी अहम मानी जा रही है। मौजूदा समय में इस सीट से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं।
