MP Election 2023: मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) की तारीख का ऐलान होने के साथ ही ये भी साफ हो गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) चुनाव लड़ रहे हैं। 'मामा' अपनी पारंपरिक सीट बुधनी (Budhni) से ही ताल ठोकेंगे। सिहोर जिले में आने वाली बुधनी विधानसभा राज्य के सबसे प्रमुख और चर्चित सीटों में से एक है। ये सीट चर्चाओं में इसलिए भी है, क्योंकि पिछले 20 सालों से यहां बीजेपी का कब्जा है।
