Get App

MP Election 2023: कांग्रेस का दावा शिवराज चौहान को BJP ने किया 'दरकिनार' हम कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

MP Election 2023: सपरा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव ‘‘स्पष्ट दृष्टिकोण’’ के साथ लड़ रही है। विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 10:28 PM
MP Election 2023: कांग्रेस का दावा शिवराज चौहान को BJP ने किया 'दरकिनार' हम कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
MP Election 2023: कांग्रेस ने दावा शिवराज चौहान को BJP ने किया 'दरकिनार'

कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से कथिततौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को दरकिनार करने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने रविवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर दिया है और वह उन पर दांव नहीं लगाना चाहती है। सपरा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव ‘‘स्पष्ट दृष्टिकोण’’ के साथ लड़ रही है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

सपरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में हमारे अगुआ और सर्वोच्च कमांडर कमलनाथ का नाम घोषित किया। हम अपने दृष्टिकोण में बिल्कुल स्पष्ट हैं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि BJP ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी चौथी सूची में उम्मीदवार के रूप में चुना, जिससे साबित होता है कि उनकी पार्टी नेतृत्व को ‘‘अब उनके चेहरे पर भरोसा नहीं है।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें