MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 39 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

MP Election 2023: नाम वापसी की आखिरी तारीख के एक दिन बाद ही शुक्रवार को कांग्रेस ये बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने इन नेताओं को मनाने की खबू कोशिश की, लेकिन इन्होंने नाम वापस नहीं लिया। पार्टी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इन नेताओं के निष्कासन के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ​​​​कमल नाथ के निर्देश पर जारी किए गए हैं। पार्टी से बाहर निकाले गए नेताओं की इस लिस्ट मे पूर्व सांसद से लेकर पूर्व विधायक तक के नाम शामिल हैं

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 8:55 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 39 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) ने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी ही सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस ने 39 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। ये वो नेता हैं जिन्होंने या तो पार्टी से बगावत कर निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं या दूसरे दलों से टिकट ले लिया है। नाम वापसी की आखिरी तारीख के एक दिन बाद ही शुक्रवार को कांग्रेस ये बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने इन नेताओं को मनाने की खबू कोशिश की, लेकिन इन्होंने नाम वापस नहीं लिया।

पार्टी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इन नेताओं के निष्कासन के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ​​​​कमल नाथ के निर्देश पर जारी किए गए हैं। पार्टी से बाहर निकाले गए नेताओं की इस लिस्ट मे पूर्व सांसद से लेकर पूर्व विधायक तक के नाम शामिल हैं।

इन 39 नेताओं का दिखाया बाहर का रास्ता:

  • 1. श्योपुर से दुर्गेश नंदिनी- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
  • 2. सुमावली से कुलदीप सिंह सिकरवार- अब BSP में चले गए।
  • 3. पोहरी से प्रद्युमन वर्मा- अब BSP में चले गए।
  • 4. गुना से हरिओम खटीक- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 5. जतारा से आरआर बंसल(वंशकार)- अब समाजवादी पार्टी में गए।
  • 6. निवाड़ी से रजनीश पटेरिया- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 7. खरगापुर से अजय सिंह यादव- अब निर्दलीय लड़ रहे हैं।
  • 8. खरगापुर से प्यारेलाल सोनी- अब AAP में शामिल हो गए।
  • 9. महाराजपुर से अजय दौलत तिवारी- अब समाजवादी पार्टी में गए।
  • 10. चंदला से पुष्पेंद्र अहिरवार- अब समाजवादी पार्टी में गए।
  • 11. छतरपुर से दीलमणि सिंह- अब BSP में शामिल हो गए।
  • 12. मलहरा से डॉ. करण सिंह लोधी- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 13. हटा से अमोल चौधरी- अब समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 14. हटा से भगवानदास चौधरी- अब BSP में शामिल हो गए।
  • 15. पवई से रजनी यादव- अब समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं।
  • 16. नागोद से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह- अब BSP में शामिल हुए।
  • 17. सेमरिया से दीवाकर द्विवेदी- अब निर्दलीय लड़ रहे हैं।
  • 18. देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह- अब समाजवादी पार्टी में गई।
  • 19. पुष्पराजगढ़ से नर्मदा सिंह- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 20. मुड़वारा से संतोष शुक्ला- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 21. बरगी से जयकांत सिंह- अब VBP में शामिल हो गए हैं।
  • 22. सीहोरा डॉ.संजीव वरकड़े- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 23. डिंडोरी से रूदेश परस्ते- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 24. बालाघाट से अजय विशाल बिसेन- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 24. गोटेगांव से शेखर चौधरी- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 25. आमला से सदाराम झारबड़े- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 26. शमशाबाद से राजकुमारी केवट- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
  • 27. भोपाल उत्तर से आमीर अकील- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 28. भोपाल उत्तर से नासीर इस्लाम- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 29. सुसनेर से जीतू (जीतेन्द्र) पाटीदार- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 30. कालापीपल से चतुर्भुज तोमर- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 31. पानसेमल से रमेश चौहान- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 32. जोबट से सुरपाल अजनार- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 33. धरमपुरी से राजूबाई चौहान- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
  • 34. धार से कुलदीप सिंह बुंदेला- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 35. महॅू से अंतरसिंह दरबार- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 36. बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 37. आलोट से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 38. मल्हारगढ़ से श्यामलाल जोकचंद- अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 39. बहोरीबंद से शंकर महतो- अब समाजवादी पार्टी में हैं।


"इतिहास न भूलें, राजीव गांधी ने खुलवाया राम मंदिर का ताला"; कमलनाथ के बयान पर बढ़ा सियारी पारा

 

इस लिस्ट में जो बड़े नाम हैं- वो आलोट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू। उन्होंने शुक्रवार को ही पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

इसके अलावा लिस्ट में मुरैना की सुमावली सीट से कांग्रेस का टिकट बदले जाने के बाद बसपा से चुनाव लड़ रहे कुलदीप सिंह सिकरवार, खरगापुर से निर्दलीय उम्मीदवार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव, छतरपुर के पूर्व मंडी अध्यक्ष डीलमणि सिंह बब्बू राजा, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, डिंडौरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, पूर्व मंत्री अंतर सिंह दरबार।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।