Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए जल्द आ सकती है कांग्रेस की लिस्ट, 140 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर की चर्चा

MP Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई CEC की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, CEC के दूसरे सदस्य, पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 10:05 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए जल्द आ सकती है कांग्रेस की लिस्ट, 140 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर की चर्चा
MP Election 2023: 140 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की चर्चा

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए लगभग 140 सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की। हालांकि, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अगले छह-सात दिनों में इन सीट पर उम्मीदवारों का फैसला कर लिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई CEC की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, CEC के दूसरे सदस्य, पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

 

बैठक के बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "आज CEC की बैठक हुई है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ। ये फैसला छह-सात दिनों में हम करेंगे। लगभग 140 सीट पर चर्चा हुई। सबके सुझाव सुनकर फिर बैठक बुलाएंगे और फैसला करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें