MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को 'वचनपत्र' का नाम दिया है। घोषणापत्र जारी करने के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) समेत दूसरे कई बड़े नेता मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ 3 दिसंबर को होगी।
