MP Election 2023 : प्रियंका गांधी के स्कॉलरशिप स्कीम के ऐलान पर चौहान ने साधा निशाना, गांधी ने X पर दिए जवाब

MP Election 2023 : चौहान ने 13 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के मुफ्त शिक्षा और स्टूडेंट्स को नकद सहायता देने के वायदों पर उन्हें निशाना बनाया। दो दिन पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतती हैं तो बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। उन्होंने स्टूडेंट्स को नकद देने का भी वादा किया है। चौहान ने कहा कि कमलनाथ गांधी परिवार को भी धोखा दे रहे हैं। वह प्रियंका गांधी को झूठे वायदे करने के लिए मजबूर कर रहे हैं

अपडेटेड Oct 14, 2023 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। उन्होंने इसमें लिखा कि जब उनकी पार्टी शिक्षा और बच्चों के हितों की बात करती हैं तो ऐसे लोग जो लोगों का ध्यान भटकाने का काम करत हैं, कुछ और समझ बैठते हैं।

मध्य प्रदेश में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। BJP और Congress के बीच वाकयुद्ध तब चरम पर पहुंच गया, जब दोनों दलों ने राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरह कांग्रेस में किसी तरह की तानाशाही नहीं है। इस पर चौहान ने पूछा कि जब राज्य में कमलनाथ की सरकार थी तब क्यों वेल्फेयर स्कीमों पर रोक लगा दी गई थी। कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने चौहान पर गांधी परिवार के लिए अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बी कहा कि उनकी पार्टी झूठे वादे नहीं करती है।

चौहान ने कमलनाथ पर गांधी परिवार को धोखा देने का आरोप लगाया

चौहान ने 13 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के मुफ्त शिक्षा और स्टूडेंट्स को नकद सहायता देने के वायदों पर उन्हें निशाना बनाया। दो दिन पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतती हैं तो बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। उन्होंने स्टूडेंट्स को नकद देने का भी वादा किया है। चौहान ने कहा कि कमलनाथ गांधी परिवार को भी धोखा दे रहे हैं। वह प्रियंका गांधी को झूठे वायदे करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : अशोक गहलोत क्या चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे?

प्रियंका ने भाजपा पर तानाशाही का लगाया आरोप

इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। उन्होंने इसमें लिखा कि जब उनकी पार्टी शिक्षा और बच्चों के हितों की बात करती हैं तो ऐसे लोग जो लोगों का ध्यान भटकाने का काम करत हैं, कुछ और समझ बैठते हैं। उन्होंने लिखा, "शिवराज जी, यह अच्छे लोगों के संस्कार हैं कि वे अपने से बड़ों की इज्जत करते हैं। कांग्रेस में तानाशाही नहीं है। यह ऐसी पार्टी नहीं है, जिसमें इसके नेताओं के नाम ही सुनने को नहीं मिलते हैं और शिकायतों नहीं सुनी जाती हैं।"

स्कॉलरशिप स्कीम में स्टूडेंट्स को हर महीने मिलेंगे पैसे

कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो हर स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप स्कीम के तहत क्लास 1 से 8 के स्टूडेंट्स को हर माह 500 रुपये दिए जाएंगे। 9 और 10वीं के बच्चों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को हर महीने सरकार 1,500 रुपये देगी। इससे पहले मध्य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि इस बार जनता चौहान को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में अपने भाषणों में मुख्यमंत्री का नाम लेने से बच रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।