MP Election 2023: मध्य प्रदेश (MP) में साल 2018 में देखा जाए तो किसी को बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद राज्य में पहले कांग्रेस (Congress) और फिर टूटफूट के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आई। एक बार फिर दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही हैं, तो इस बीच एक सर्वे में इस बार के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। IANS-Polstrat Opinion Poll में BJP को इस बार 116 से 124 सीटें मिलने का दावा किया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। ओपिनियल पोल में कांग्रेस को सीधे 10 सीटों के नुकसान का अनुमान है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं।
एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 7883 है। 2018 के चुनाव में 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में BJP को 109 सीटें मिलीं। जबकि कांग्रेस के खाते में बहुमत से एक कम 114 सीटें गई हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 100-108 सीटें मिलने का अनुमान है।
वोट शेयर के मामले में मुख्य पार्टियों के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। बीजेपी को जहां 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, तो वहीं कांग्रेस को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
जबिक 2018 में दोनों पार्टियों का 41-41 प्रतिशत वोट शेयर था। पोल में कांग्रेस को 1 फीसदी वोट शेयर का नुकसान और बीजेपी के वोट शेयर में 1 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 39.9 प्रतिशत रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार हैं, उनके बाद कांग्रेस के कमल नाथ 35.5 प्रतिशत हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 फीसदी लोगों की पसंदह हैं।
पोल में मुख्यमंत्री की रेटिंग:
पोल में राज्य सरकार की रेटिंग:
मध्य प्रदेश में 50.7 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। इसके बाद 11.8 प्रतिशत लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और 13.8 प्रतिशत लोगों ने किसानों के मुद्दों पर जोर दिया।