Rajasthan Election: सर्वे में राजस्थान की सत्ता में वापसी करती दिख रही कांग्रेस, BJP की सीटों में भी इजाफा

Rajasthan Election: इस सर्वे के बाद जाहिर है, कांग्रेस की उम्मीदों को भी पंख लग गए होंगे और एक बार फिर अशोक गहलोत पर पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ जाएगी। एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 6705 है। वर्तमान में 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के 73 सदस्य हैं

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 11:40 PM
Story continues below Advertisement
IANS-Polstrat Opinion Poll: राजस्थान की सत्ता में वापसी करती दिख रही कांग्रेस

Rajasthan Election: राजस्थान के चुनावी रण (Rajasthan Election 2023) में एक बार कांग्रेस (Congress) बाजी मारती दिख रही है, क्योंकि IANS-Polstrat के ओपिनियन सर्वे में देश की सबसे पुरानी पार्टी के राज्य की सत्ता में वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है। सर्वे के मुताबिक, पार्टी को 97 से 105 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में ही कड़ा मुकाबला है। इस सर्वे के बाद जाहिर है, कांग्रेस की उम्मीदों को भी पंख लग गए होंगे और एक बार फिर अशोक गहलोत पर पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ जाएगी।

एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 6705 है। वर्तमान में 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के 73 सदस्य हैं।

सर्वे में बीजेपी के लिए अच्छी बात ये है कि उसे 89-97 सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है, जो उसके 2018 के प्रदर्शन से काफी अच्छा है। हालांकि, इसमें बहुजन समाज पार्टी और अन्य को सीटों का नुकसान दिखाया गया है। BSP के 0-4 सीटें मिलते दिखाया, मौजूदा समय में इसके 6 विधायक हैं।

'वसुंधरा के लोगों को खत्म किया जा रहा है', अर्जुन राम मेघवाल को 'भ्रष्टाचारी' बताने वाले कैलाश मेघवाल ने लगाया ये आरोप, पार्टी ने काटा पत्ता


कांग्रेस को 2% के पॉजिटिव वोट स्विंग का फायदा मिलता दिख रहा है और उसे 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि BJP को 40 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

वहीं अगर लोकप्रियता की बात की जाए, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 37.9% स्कोर के साथ सबसे लोकप्रिय CM उम्मीदवार हैं। उनके बाद BJP की वसुंधरा राजे को 25.5 प्रतिशत और कांग्रेस के सचिन पायलट को 25.4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।

खास बात ये है कि अशोक गहलोत सरकार के कामगाज से खुश और नाखुश दोनों का आंकड़ा बराबर है। राज्य सरकार की रेटिंग कुछ इस तरह रही:

  • - अच्छी- 41%
  • - खराब- 41%
  • - औसत- 18%

रेगिस्तानी राज्य में 34.9 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया, इसके बाद 19.7 प्रतिशत लोगों ने बिजली, पानी, सड़क को बड़ा मुद्दा माना, तो 13.8 प्रतिशत लोगों ने किसानों के मुद्दे को महत्व दिया।

Shubham Sharma

Shubham Sharma

First Published: Sep 14, 2023 5:41 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।