MP Election 2023: कमल नाथ ने बताया मध्य प्रदेश के लिए कब आएगी कांग्रेस की लिस्ट

MP Election 2023: पितृ पक्ष के दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। 29 सितंबर को शुरू हुआ पितृ पक्ष इस साल 14 अक्टूबर को खत्म होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 136 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। नाथ ने मीडिया से कहा, कांग्रेस की लिस्ट "श्राद्ध" के बाद जारी की जाएगी

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 8:50 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: कमल नाथ ने बताया मध्य प्रदेश के लिए कब आएगी कांग्रेस की लिस्ट

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा 'पितृ-पक्ष' (Pitru-Paksha) के बाद करेगी। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख कमल नाथ (Kama Nath) ने मंगलवार को ये जानकारी। पितृ पक्ष के दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। 29 सितंबर को शुरू हुआ पितृ पक्ष इस साल 14 अक्टूबर को खत्म होगा।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 136 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। नाथ ने मीडिया से कहा, कांग्रेस की लिस्ट "श्राद्ध" के बाद जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश की जनता ने BJP सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।


'लोकतंत्र का अपहरण करने वालों को सिखाएंगे सबक'

इससे पहले कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि लोग अगले महीने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में "लोकतंत्र का अपहरण करने वालों" को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा, "आज मतदान की तारीखों का ऐलान हो गया, जिसका सभी को कई सालों से इंतजार था। ये लोकतंत्र का अपहरण करने वालों को सबक सिखाने और प्रदेश में सच्चाई की सरकार स्थापित करने का दिन होगा।"

वह 2020 में अपनी 15 महीनों वाली कांग्रेस सरकार के पतन का जिक्र कर रहे थे, जब पार्टी के कई विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पार्टी छोड़ दी, जो BJP में शामिल हो गए और केंद्रीय मंत्री बन गए।

MP Election 2023: कमल नाथ ने बताया मध्य प्रदेश के लिए कब आएगी कांग्रेस की लिस्ट

नाथ ने कहा, "मैं (कांग्रेस के) सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से राज्य के विकास और भविष्य को ध्यान में रखते हुए चुनाव के लिए तैयार होने की अपील करता हूं।"

कांग्रेस के दिग्गज नेता और संकट की स्थिति में पार्टी के लिए मददगार माने जाने वाले नाथ के बारे में अटकलें हैं कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है, तो वह एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।