MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जुबानी जंग तेज, कैलाश विजयवर्गीय ने 1984 दंगों का जिक्र करते हुए कमलनाथ पर साधा निशाना

MP Election 2023: कमल नाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि BJP ने विजयवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा से मैदान में उतारा है। विजयवर्गीय ने कमल नाथ पर ऐसे कामों में शामिल होने का आरोप लगाया, जिन्होंने कथित तौर पर समाज को बांटा है। उन्होंने जोर देकर 1984 के दुखद सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया है

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने 1984 दंगों का जिक्र करते हुए कमलनाथ पर साधा निशाना

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) के बीच राजनेता और उनकी पार्टियां एक दूसरों पर गंभीर आरोप लगानें में जुटे हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने रविवार को 1984 की सिख विरोधी हिंसा (anti-Sikh Riots) में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) की कथित भूमिका को लेकर निशाना साधा। कमल नाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि BJP ने विजयवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा से मैदान में उतारा है। विजयवर्गीय ने कमल नाथ पर ऐसे कामों में शामिल होने का आरोप लगाया, जिन्होंने कथित तौर पर समाज को बांटा है। उन्होंने जोर देकर 1984 के दुखद सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया है।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने ANI को बताया, “कमलनाथ ने देश में कई ऐसे काम किए हैं, जिन्होंने समाज को बांटा है।” इन कामों में 84 का दंगा भी शामिल है, इसमें वह संदिग्ध रूप से शामिल हैं। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए सिख समुदाय नाराज है। दूसरे समुदाय भी नाराज हैं।”

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ आगामी राज्य चुनाव में अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। कमल नाथ की उम्मीदवारी काफी बहस और राजनीतिक दांव-पेच का विषय रही है। क्योंकि BJP और कांग्रेस दोनों राज्य में वर्चस्व के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।


1984 के सिख विरोधी दंगे, जिन्हें 1984 के सिख नरसंहार के रूप में भी जाना जाता है। ये दंगे प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के थे, जिसमें सिख समुदाय को निशाना बनाया गया था।

इन घटनाओं में हजारों लोग मारे गए और ये आज भी एक विवादित मुद्दा बना हुआ है, जिसमें दशकों से न्याय की मांग जारी है। दंगों में कमल नाथ की कथित संलिप्तता एक विवादित विषय रही है, और ये चल रही कानूनी कार्यवाही का विषय बनी हुई है।

MP Assembly Election: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक, क्या कांग्रेस के लिए गेम चेंजर होंगे साबित

 

विपक्षी कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को घोषित अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

इसने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चचौड़ा से मैदान में उतारा है, जो दोनों मौजूदा विधायक हैं।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले के बुधनी से अभिनेता विक्रम मस्तल को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पूर्व मंत्री अजय सिंह (चुरहट), रामनिवास रावत (विजयपुर), लाखन सिंह यादव (भितरवार), हर्ष यादव (देवरी), मुकेश नायक (पवई), कमलेश्वर पटेल (सिहावल), लाखा घनघोरिया ( जबलपुर-पूर्व), तरूण भनोत (जबलपुर-पश्चिम), ओंकार सिंह मरकाम (डिंडोरी), सुखदेव पांसे (मुलताई), सज्जन सिंह वर्मा (सोनकच्छ), विजय लक्ष्मी साधौ (महेश्वर), सचिन यादव (कसरावद), बाला बच्चन (राजपुर) ), जीतू पटवारी (राऊ), प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर) और नरेंद्र नाहटा (मनासा) का नाम शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।