MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सागर जिले में 8 विधानसभा सीटें हैं। इनमें सिर्फ एक सीट ही आरक्षित है। 8 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है तो 2 सीटों पर कांग्रेस की पकड़ बनी हुई है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट सूबे की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। इस सीट से मौजूदा समय में गोविंद सिंह राजपूत विधायक हैं। राजपूत शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं और बीजेपी ने एक बार फिर इस कद्दावर नेता पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस से इस सीट से नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है।
