MP Election: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हुई है। राज्य में विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी भी शुरू हो गई है। साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियों को भी तेज कर दिया है। पार्टी ने मंगलवार को राज्य में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट को भी जारी कर दिया है। हालांकि बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस तीसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का नाम शामिल था।
तीसरी लिस्ट में शामिल केवल एक ही उम्मीदवार का नाम
मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की तीसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का नाम शामिल था। इनका नाम मोनिका बट्टी है। मोनिका ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा का दामन थामा था। वहीं इस तीसरी लिस्ट पर अब राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि यह अभूतपूर्व और अद्भुत है। हमारे राज्य के सारे दिग्गज नेता एक साथ चुनाव लड़ेंगे। जिसने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय को तय कर दिया है।
भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक विजय
शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने पर कहा था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हम ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। भाजपा ने 25 सितंबर को राज्य में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को जारी किया था। बीजेपी की इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ छह सांसदों को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे मंत्रियों को टिकट दिया है।