MP Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट में दिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा, इन अहम सीटों से समर्थकों को दिया गया टिकट

MP Election: ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की लिस्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का असर है। लिस्ट यह बता रही है कि पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग ही दबदबा कायम है। पार्टी की लिस्ट में सिंधिया के तीन समर्थकों को टिकट दिया गया है। इसमें सिंधिया की खास समर्थक माने जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन को डबरा से मोहन सिंह राठौड़ को भितरवार और रघुराज कंसाना को मुरैना सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 4:50 PM
MP Election: ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की लिस्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का असर है। लिस्ट यह बता रही है कि पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग ही दबदबा कायम है

MP Election: मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा इलेक्शन को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी के मद्देनजर राज्य के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट को भी जारी कर दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 39 लोगों को नाम शामिल है। हालांकि यह लिस्ट काफी हैरानी भरी भी रही है। जहां कई उम्मीदवारों का शामिल होना हैरानी भरा रहा वहीं कुछ नेताओं का टिकट काटा जाना भी चौंकाने भरा रहा।

लिस्ट में दिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबदबे का असर

ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की लिस्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का असर है। लिस्ट यह बता रही है कि पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग ही दबदबा कायम है। पार्टी की लिस्ट में सिंधिया के तीन समर्थकों को टिकट दिया गया है। इसमें सिंधिया की खास समर्थक माने जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन को डबरा से मोहन सिंह राठौड़ को भितरवार और रघुराज कंसाना को मुरैना सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा है।

MP BJP List: बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में दिग्गजों पर लगाया दांव, जीती हुईं चार सीटों पर भी किया फेरबदल, 39 में से 35 सीटों पर मिली थी हार


ग्वालियर क्षेत्र में भी दिख रहा ज्योतिरादित्य सिंधिया का असर

साथ ही बीजेपी ने चुनाव के मद्देनजर ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर संसदीय क्षत्र में भी प्राथमिकता देने का मन बनाया है। ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर सिंधिया के समर्थकों को टिकट दिया गया है। ग्वालियर सीट से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। ग्वालियर की भितरवारा सीट पर भी सिंधिया का असर देखा गया है। इस सीट पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भांजे विवेक मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा टिकट की डिमांड कर रहे थे। पर भाजपा ने इस सीट से सिंधिया के समर्थक मोहन सिंह को टिकट देने का फैसला किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।