Get App

महाराष्ट्र चुनाव: BJP को 133 सीटों पर मिली 'महा'जीत, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Maharashtra Chunav BJP Full Winners List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। BJP की अगुआई वाले महायुति गठबंधन ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान BJP का रहा, जो राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, BJP को 133 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2024 पर 9:08 AM
महाराष्ट्र चुनाव: BJP को 133 सीटों पर मिली 'महा'जीत, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Maharashtra Chunav BJP: चुनावी मैदान में भाजपा के ये बड़े चेहरे

Maharashtra Chunav BJP Full Winners List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। BJP की अगुआई वाले महायुति गठबंधन ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान BJP का रहा, जो राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, BJP को 133 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। इसमें से 95 सीटों पर उसके उम्मीदवार विजयी घोषित हो गए हैं। वहीं 38 सीटों पर वह आगे चल रही है। महायुति गठबंधन के खाते में राज्य में की 281 में से 234 सीटें जाती दिख रही है।

भाजपा के कई बड़े चेहरे मैदान में

महाराष्ट्र में भाजपा के कई हाई प्रोफाइल चेहरे चुनाव में थे। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राम कदम और नितेश नारायण राणे शामिल है। भाजपा ने महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों में से 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं शिवसेना 81 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। महायुति गठबंधन में भाजपा, अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल है। वहीं, दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शिवसेना (UBT), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रही है।

भाजपा के घोषणापत्र में क्या था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें