Get App

Maharashtra: 26 नवंबर को खत्म होगा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल, अब तक भी नहीं हुआ CM का ऐलान, क्या कहते हैं नियम?

Maharashtra New Government: हालांकि, अब सवाल ये है कि अगर विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा और सरकार इस तारीख से पहले शपथ नहीं ले पाएगी, तो क्यों होगा? अगर महायुति दिन के आखिर तक मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय नहीं ले पाती है, तो क्या होगा? क्या महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 8:23 PM
Maharashtra: 26 नवंबर को खत्म होगा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल, अब तक भी नहीं हुआ CM का ऐलान, क्या कहते हैं नियम?
Maharashtra: 26 नवंबर को खत्म होगा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल, अब तक भी नहीं हुआ CM का ऐलान, क्या कहते हैं नियम?

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। सत्तारूढ़ महायुति ने शनिवार को विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की, लेकिन घटक दलों - भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिंदे सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने सोमवार, 25 नवंबर तक भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। जहां बीजेपी और NCP (अजित पवार) खेमा देवेंद्र फडणवीस को लेकर उत्सुक है, तो वहीं सेना एकनाथ शिंदे की सीएम के रूप में वापसी की मांग कर सकती है। अगले तीन-चार दिनों में महाराष्ट्र में तस्वीर साफ होने की संभावना है।

फडणवीस और शिंदे सोमवार को एक शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं और इस मौके पर उनकी गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह के साथ अनौपचारिक बैठक हो सकती है। शपथ ग्रहण 28 या 29 नवंबर को संभावित है।

हालांकि, अब सवाल ये है कि अगर विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा और सरकार इस तारीख से पहले शपथ नहीं ले पाएगी, तो क्यों होगा? अगर महायुति दिन के आखिर तक मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय नहीं ले पाती है, तो क्या होगा? क्या महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगेगा?

क्या कहते हैं नियम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें