Maharashtra Cabinet Ministers List: महाराष्ट्र में रविवार (15 दिसंबर) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार हो गया। इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को 19 मंत्री पद मिले। जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 6 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा बीजेपी के राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, एनसीपी के हसन मुश्रीफ ने नागपुर में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के गिरीश महाजन, गणेश नाइक, शिवसेना के गुलाबराव पाटिल ने भी महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ ली।
नागपुर में एक समारोह में शिवसेना के दादा भुसे, संजय राठौड़, एनसीपी के धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के मंगलप्रभात लोढ़ा, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, शिवसेना के उदय सामंत ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में BJP-शिवसेना-NCP तीनों पार्टियों के विधायकों को फडणवीस मंत्रिमंडल में जगह मिली है। महाराष्ट्र में 33 साल बाद मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उप-राजधानी नागपुर में हो रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।
इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट
चन्द्रशेखर बावनकुले (BJP)
राधाकृष्ण विखे पाटिल (BJP)
शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (BJP)
शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंत्रिपरिषद विस्तार में शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के दोनों सहयोगी दलों को वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे। हालांकि शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिया जा सकता है। बीजेपी के अलावा 'महायुति' गठबंधन में शामिल अन्य दल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है।
सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। इसलिए बीजेपी उनकी पार्टी को एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय दे सकती है। अजित पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है। सोमवार 16 दिसंबर से महाराष्ट्र विधानसभा की शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जो हंगामेदार रहने के आसार है।