महाराष्ट्र की भोकर सीट पर इस बार लोगों की खास नजरें हैं। यह इलाका कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था। 1952 के बाद सिर्फ तीन पार कांग्रेस इस सीट को नहीं जीत पाई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अंतिम तीन चुनाव यहां से जीते थे। लेकिन, उनके बीजेपी का दामन थाम लेने के बाद चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल गया। इस बार बीजेपी ने अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया है। वह महायुती की संयुक्त उम्मीदवार हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि वह इस बार इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।
