राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने भले ही महाराष्ट्र चुनावों में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया हो, लेकिन मराठा आंदोलन के केंद्र जालना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बेचैनी कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि BJP ने 2019 के चुनाव में जिले के तीन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र भोकरदन, परतूर और बदनापुर में जीत हासिल की थी और पार्टी कोशिश कर रही है कि उसकी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रहे। हालांकि, वहां के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में बदलाव देखने को मिले हैं।
