महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद दूसरा हफ्ते शुरू होने के बाद भी सस्पेंस जारी है। हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव महायुति की जबरदस्त जीत हुई। सूत्रों ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार शाम को ठाणे से लौटेंगे। उनके पारिवारिक डॉक्टर आरएम पार्टे ने शनिवार को कहा कि शिंदे को बुखार और गले में इनफेक्शन था। डॉ पार्टे ने कहा, “उन्हें दवाएं दी गई हैं और IV (दवा के लिए इंट्रा-वेनस थेरेपी) पर रखा गया है। दो दिन में वह बेहतर महसूस करेंगे। वह रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं।"