Get App

Maharashtra Election 2024: अहेरी में कांग्रेस ही बिगाड़ रही MVA का खेल! बागी नेता को गुपचुप समर्थन, शरद पवार की बढ़ी टेंशन

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: गढ़चिरौली जिले की तीनों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा बगावत कांग्रेस पार्टी के महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों ने ही की है। पार्टी नेता उनमें से कुछ के विद्रोह को दबाने में सफल रहे। हालांकि, आरमोरी से पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम और शिलु चिमूरकर, गढ़चिरौली से सोनल कोवे और अहेरी से हनुमंत मडावी, नीता तलांडी अपने विद्रोही से पीछे नहीं हटे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 1:02 PM
Maharashtra Election 2024: अहेरी में कांग्रेस ही बिगाड़ रही MVA का खेल! बागी नेता को गुपचुप समर्थन, शरद पवार की बढ़ी टेंशन
Maharashtra Election 2024: अहेरी में कांग्रेस ही बिगाड़ रही MVA का खेल! बागी नेता को गुपचुप समर्थन

बीजेपी ने बागियों पर कार्रवाई करते हुए अहेरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अंबरीशराव आत्राम को शरण दी है। उनके बाद कांग्रेस ने भी इस विधानसभा में बागियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे के भीतर ही विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने आरमोरी से बागी आनंदराव गेडाम और शिलु चिमूरकर को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया, लेकिन इस एक्शन में अहेरी को बाहर रखा गया, जिससे NCP शरद पवार गुट में बेचैनी बढ़ गई।

गढ़चिरौली जिले की तीनों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा बगावत कांग्रेस पार्टी के महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों ने ही की है। पार्टी नेता उनमें से कुछ के विद्रोह को दबाने में सफल रहे। हालांकि, आरमोरी से पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम और शिलु चिमूरकर, गढ़चिरौली से सोनल कोवे और अहेरी से हनुमंत मडावी, नीता तलांडी अपने विद्रोही से पीछे नहीं हटे।

कांग्रेस ने सिर्फ दो बागियों पर नहीं लिया कोई एक्शन

इस सब के बाद पार्टी ने बागियों पर एक्शन लिया, लेकिन इसमें अहेरी से हनुमंत मडावी और नीता तलांडी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इनमें से नीता तलांडी बच्चू कडू की प्रहार पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें