महाराष्ट्र के लिए Axis My India के Exit Poll में महायुति 178-200 सीटें मिलने का अनुमान, MVA का प्रदर्शन रह सकता है खराब

Maharashtra Exit Poll Result 2024: प्रदीप गुप्ता की एजेंसी का अनुमान है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 288 सदस्यीय विधानसभा में 178-200 सीटें जीत सकता है। सर्वे करने वाली एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि महा विकास अघाड़ी में शिव सेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की NCP (SC) 82-102 सीटों के बीच कहीं भी सीमित रहेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्षी गुट के 37 प्रतिशत के मुकाबले 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र के लिए Axis My India के Exit Poll में महायुति 178-200 सीटें मिलने का अनुमान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एक और पोलिंग सर्वे एजेंसी एक्सिस माई इंडिया ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए अपने एग्जिट पोल सर्वे की नतीजे जारी किए। इसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। प्रदीप गुप्ता की एजेंसी का अनुमान है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 288 सदस्यीय विधानसभा में 178-200 सीटें जीत सकता है।

सर्वे करने वाली एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि महा विकास अघाड़ी में शिव सेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की NCP (SC) 82-102 सीटों के बीच कहीं भी सीमित रहेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्षी गुट के 37 प्रतिशत के मुकाबले 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

सभी रीजन के एग्जिट पोल की नतीजे


Axis My India के अनुमानों के अनुसार, महायुति गठबंधन को मुंबई रीजन में 45 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 36 में से 22 सीटें जीतने का अनुमान है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी को बाकी 14 सीटें मिलने का अनुमान है। विदर्भ में महायुति को 62 में से 39 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि MVA को 20 सीटें मिल सकती हैं।

कोंकण और ठाणे क्षेत्र में, एग्जिट पोल में महायुति को 39 में से 24 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि MVA को 13 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन 46 में से 30 सीटें जीतेगा, जबकि MVA को 15 सीटें मिलने का अनुमान है। विपक्षी गठबंधन के 38 फीसदी के मुकाबले महायुति को 45 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

अनुमान है कि शिव सेना-BJP-NCP गठबंधन उत्तर महाराष्ट्र रीजन में MVA की सात सीटों के मुकाबले 47 में से 38 सीटें जीतेगा। महा विकास अघाडी पश्चिमी महाराष्ट्र में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, जहां वह 58 में से 21 सीटें जीत सकती है, लेकिन महायुति को 36 सीटों का बड़ा हिस्सा हासिल करने का अनुमान है।

बाकी Exit Polls के नतीजे

अधिकांश एग्जिट पोल ने यह भी भविष्यवाणी की है कि महा विकास अघाड़ी (MVA) चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करेगी, लेकिन 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को पार करने की संभावना नहीं है।

P-MARQ एग्जिट पोल के मुताबिक, महायुति गठबंधन 137-157 सीटें जीतेगा, जबकि महा विकास अघाडी को 126-147 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें मिलेंगी।

Matrize एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 150-170 सीटें और महा विकास अघाडी को 110-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया कि अन्य को 8-10 सीटें मिल सकती हैं।

चाणक्य एग्जिट पोल ने भी महायुति की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। सर्वे ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाला गठबंधन 152-160 सीटें जीतेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 130-138 सीटें जीतेगा।

'पीपुल्स पल्स' ने महायुति को 175-195 सीटें पाकर निर्णायक जीत हासिल करने का अनुमान लगाया है। इसमें कहा गया है कि महा विकास अघाडी 85-112 सीटें और 'अन्य' 7-12 सीटें जीतने की ओर अग्रसर हैं।

Maharashtra Chunav: '...हम उनके साथ जाएंगे' नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे के शरद पवार से हाथ मिलने पर बड़ा संकेत दे गए शिवसेना नेता

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 21, 2024 8:18 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।