महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में 13,27,47,728 रुपए की चल और अचल संपत्ति घोषित की। उनके टैक्स रिटर्न फॉर्म के अनुसार, 2023-24 में उनकी कुल आय 79,30,402 रुपए, जबकि 2022-23 में यह 92,48,094 रुपए थी। फडणवीस ने अपने नाम पर 56,07,867 रुपए की जबकि अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपए की और अपनी बेटी के नाम पर 10,22,113 रुपए की चल संपत्ति घोषित की है।