Get App

Maharashtra Chunav Result: क्या CM पद छोड़ने को तैयार होंगे एकनाथ शिंदे? बदले में मिल सकते हैं कई बड़े विभाग और डिप्टी CM का पद

Maharashtra Election Result: शनिवार देर रात, फडणवीस के नागपुर से मुंबई लौटने के बाद, सरकार गठन पर चर्चा के लिए शिंदे, फडणवीस और पवार के साथ एक बैठक हुई। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, कैबिनेट पदों पर भी चर्चा हुई। उम्मीद है कि महायुति एक सीएम और दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर कायम रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2024 पर 4:09 PM
Maharashtra Chunav Result: क्या CM पद छोड़ने को तैयार होंगे एकनाथ शिंदे? बदले में मिल सकते हैं कई बड़े विभाग और डिप्टी CM का पद
Maharashtra Chunav Result: क्या CM पद छोड़ने को तैयार होंगे एकनाथ शिंदे?

महा विकास अघाड़ी (MVA) की भारी जीत के साथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (CM) एकनाथ शिंदे नई सरकार में क्या भूमिका निभाएंगे? महायुति - भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिंदे सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) - 26 नवंबर से पहले महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। संख्याएं बताती हैं कि बीजेपी को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता दिया जा सकता है। BJP अकेले अपने दम पर 132 सीटें जीती है। जबकि उसके सहयोगी शिंदे सेना की 57 और NCP अजीत पवार को 41 सीटें मिली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री की कुर्सी पक्की है।

शनिवार देर रात, फडणवीस के नागपुर से मुंबई लौटने के बाद, सरकार गठन पर चर्चा के लिए शिंदे, फडणवीस और पवार के साथ एक बैठक हुई। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, कैबिनेट पदों पर भी चर्चा हुई। उम्मीद है कि महायुति एक सीएम और दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर कायम रहेगी।

क्या शिंदे लेंगे फडणवीस की जगह?

सूत्र बताते हैं कि शिंदे शहरी विकास, MSRDC, उद्योग, कृषि, जल संसाधन और जल संरक्षण जैसे प्रमुख विभागों के साथ-साथ डिप्टी सीएम का पद भी स्वीकार कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें