महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंटरनेट सेनसेशन 'डॉली चायवाला' की एंट्री हो गई। डॉली को गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करते देखा गया। वह नागपुर के सदर इलाके में पुराने VCA स्टेडियम के पास एक चाय की दुकान चलाते हैं और अपनी दुकान पर चाय बनाने और परोसने के अपने अनोखे तरीके से खूब सुर्खियां बटोरी। उनका असली नाम किसी को नहीं मालूम, लेकिन इंटरनेट पर उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं।
