Mizoram Election 2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Mizoram Election 2023: पार्टी की ओर से पहले 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई और फिर देर शाम बाकी बची एक सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। उम्मीदवारों की लिस्ट उस दिन जारी की गई, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 12:35 PM
Mizoram Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आइजोल में चानमारी से राजभवन तक 'पदयात्रा' के दौरान समर्थकों का अभिवादन किया

Mizoram Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव (Mizoram Assembly Election) के लिए सोमवार को सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से पहले 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई और फिर देर शाम बाकी बची एक सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। उम्मीदवारों की लिस्ट उस दिन जारी की गई, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख ललरेमरुता रेंथलेई ने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में औपचारिक रूप घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में चार मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने देर शाम लूंगलेई दखिण सीट से मरियम एल हरंगचल को प्रत्याशी घोषित किया।

Mizoram में राहुल गांधी की पदयात्रा कराएगी कांग्रेस की वापसी? या सबसे उम्रदराज सीएम बने रहेंगे सत्ता में

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि BJP जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) पहले ही सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं, तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।