Mizoram Election 2023: मिजोरम में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2023) के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि पूर्वोत्तर राज्य की सभी 40 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती राजस्थान (Rajasthan), छत्तीसगढ़ (CG), मध्य प्रदेश (MP) और तेलंगाना (Telangana) के साथ 3 दिसंबर को होगी।
