Who Is Mohan Charan Majhi: 52 वर्षीय नेता बीजेपी MLA मोहन चरण माझी ओडिशा में भारतीय जनता दल (BJP) विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये निर्णय बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंगलवार 11 जून को लिए गए, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। राज्य के अस्तित्व में आने के बाद से माझी BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे। सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।
