Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से दाखिल किया नामांकन, जीत का किया दावा

Rajasthan Election 2023: नामांकन भरने के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार (राजस्थान में) रिपीट होगी।

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां से 63 फीसदी वोट मिले थे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पर्चा भरने के बाद सीएम जोधपुर के राजकीय उम्मेद स्टेडियम में चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान गहलोत की पत्नी और उनके पुत्र साथ थे। कांग्रेस की ओर से आज उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा रखी गई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भाग लेंगे।


नामांकन भरने के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार (राजस्थान में) रिपीट होगी।

ये भी पढ़ें- 'छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने मुझे दुबई जाने की सलाह दी थी', महादेव ऐप के आरोपी का सनसनीखेज दावा

जिला निर्वाचन कार्यालय से बाहर पत्रकारों से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा कि पहले राजस्थान को पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह बदल या है। आज, राजस्थान में एम्स, आईआईटी, आईआईएम और अन्य विश्वविद्यालय खुले हैं। जब मैं पहली बार सीएम बना, तो केवल 6 विश्वविद्यालय थे और अब 100 से ज्यादा कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता राजस्थान में सरकार दोहराने के मूड में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।