Rajasthan Election 2023: गहलोत के करीबी महेश जोशी का टिकट कटा, शांति धारीवाल पर भी सस्पेंस

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी लिस्ट में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम भी नहीं है

 Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 22 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम आरआर तिवारी (RR Tiwari) का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र (Hawa Mahal constituency in Jaipur) से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी लिस्ट में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम भी नहीं है। उनके टिकट को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है, जिन्हें संगरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को टिकट दिया गया है।


ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रवि वर्मा ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में होंगे शामिल

कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के लिए छोड़ दी है। पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।