Get App

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के लिए BJP की दूसरी लिस्ट से पहले 6 घंटे तक चला मंथन, शाह और नड्डा ने की लंबी चर्चा

Rajasthan Election 2023: करीब छह घंटे तक चली बैठक में राजे के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल तथा भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद रहें। जोशी राजस्थान के लिए BJP के चुनाव प्रभारी हैं। इस बैठक के बाद नड्डा और शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Sing Chouhan) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत राज्य के पार्टी नेताओं के साथ एक और दौर की बैठक की

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:51 PM
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के लिए BJP की दूसरी लिस्ट से पहले 6 घंटे तक चला मंथन, शाह और नड्डा ने की लंबी चर्चा
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के लिए BJP की दूसरी लिस्ट से पहले 6 घंटे तक चला मंथन

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राजस्थान (Rjasthan) में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) समेत राज्य के पार्टी नेताओं के साथ मंगलवार को लंबी बैठक कीं। 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने बाकी उम्मीदवारों के नाम तय करने की कवायद के तहत ये बैठक हुई

करीब छह घंटे तक चली बैठक में राजे के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल तथा भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद रहें। जोशी राजस्थान के लिए BJP के चुनाव प्रभारी हैं।

इस बैठक के बाद नड्डा और शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Sing Chouhan) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत राज्य के पार्टी नेताओं के साथ एक और दौर की बैठक की।

BJP ने 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा के चुनाव के लिए सात सांसदों समेत 41 उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर दिया। इसके अलावा 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार अन्य सांसदों समेत 136 उम्मीदवारों के नाम अभी तक घोषित किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें