Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगस्त में मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। तब से सभी का ध्यान राजस्थान (Rajasthan) पर है कि आखिर पार्टी ने इस राज्य की लिस्ट क्यों जारी नहीं की। कई अटकलों के बीच अब खबर आ रही है कि बीजेपी ने राजस्थान की पहली लिस्ट के लिए 48 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। बड़ी बात ये है कि इन सीटों को दो कैटेगरी- A और D में बांटा गया है। साथ ही ये साफ हुआ कि भगवा पार्टी अपनी ये लिस्ट कब जारी कर सकती है।
