Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 75 साल से ऊपर के विधायकों की उम्मीदवारी पर खतरा मंडराता दिख रहा है। खबर है कि पार्टी 75 पार विधायकों को टिकट देने के मूड में नहीं है। अगर ऐसा होता है कि पार्टी से सस्पेंड चल रहे विधायक कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास का टिकट भी कट सकता है। इसके अलावा सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब हुए पांच और जिन विधायकों के खिलाफ बहुत ज्यादा एंटीइंकंबेंसी है, उन्हें भी इस बार घर बैठाया जा सकता है।
अब अगर 75 साल वाला ये नियम लागू होता है, तो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए देवीसिंह भाटी का टिकट भी खतरे में पड़ सकता है। भाटी की भी उम्र 75 पार है। अगर पार्टी उनको टिकट देती है, तो 75 साल से ज्यादा उम्र का नियम टूट जाएगा।
50 से ज्यादा मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा
खबर ये भी है कि बीजेपी अपने 50 से ज्यादा मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जाता सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 50 से ज्यादा विधायकों को पार्टी फिर से चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रही है। क्योंकि पार्टी के सर्वे में विधायकों की रिपोर्ट कार्ड ठीक आई है।
साथ ही पार्टी ज्यादातर कद्दावर नेताओं को भी फिर से टिकट देने का मन बना रही है। BJP सभी सीटों पर सिंगल और दो नाम के पैनल तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कोर ग्रुप 70 से 80 सीटों के नाम रख सकता है। इस लिस्ट में 40 वर्तमान विधायकों के नाम भी हो सकते हैं।
इससे पहले दिल्ली में एक दिन पहले हुई बैठक में प्रदेश BJP कोर कमेटी ने कई सीटों पर एक-एक उम्मीदवार के नाम बताए। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतार जताया। उन्होंने ऐसी सभी सीटों पर कम से कम दो नाम मांगे और पैनल तैयार करवाया।