Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। ये दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी संगठन की बैठक करने आए हैं। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेता BJP की राज्य कोर कमेटी की बैठक करेंगे, जिसमें टिकट वितरण, चुनाव रणनीति, प्रचार जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वे कुछ दिन पहले समाप्त हुई चार परिवर्तन यात्राओं के बारे में भी फीडबैक लेंगे।
