Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के भरोसेमंद माने जाने वाले दो नेता कोटा उत्तर (Kota North) विधानसभा क्षेत्र में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) एक बार फिर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, तो BJP ने वसुंधरा राजे के करीबी प्रह्लाद गुंजल (Prahlad Gunjal) को टिकट दिया है।
