Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेसियों को सनातन धर्म से शर्म आती है' राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Rajasthan Election 2023: अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा के शाहपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "कांग्रेसियों को तो शर्म आती है सनातन धर्म से.. खत्म करना चाहते हैं सनातन धर्म को, हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं... बाबा साहब आंबेडकर के दिए हुए संविधान को कुचलना चाहते हैं

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 11:50 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बृहस्पतिवार को सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस नेताओं को सनातन धर्म से शर्म आती है और वे इसे खत्म करना चाहते हैं, लेकिन सनातन धर्म है और रहेगा। ठाकुर राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा के शाहपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेसियों को तो शर्म आती है सनातन धर्म से.. खत्म करना चाहते हैं सनातन धर्म को, हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं... बाबा साहब आंबेडकर के दिए हुए संविधान को कुचलना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल के नेता प्रतिदिन कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म करके रहेंगे और वे हिंदुओं को अपमान करने की कोई कसर नहीं छोड़ते।


ठाकुर ने कहा, "मुगल आए और चले गए.. मुगलों ने भी सपना देखा सनातन को खत्म करने का.. अंगेज आए और चले गए.. कांग्रेसी आए और चले जायेंगे.. सनातन है, सनानत था और सनातन रहेगा। जो कांग्रेस सपने में नहीं सोच सकती थी, वो हमने किया है।"

Rajasthan Election: सर्वे में राजस्थान की सत्ता में वापसी करती दिख रही कांग्रेस, BJP की सीटों में भी इजाफा

इसके साथ ही ठाकुर ने कानून व्यवस्था, प्रश्नपत्र लीक, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि इस सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई में राज्य को नुकसान हुआ।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान को बचाना है, तो कमल का फूल खिलाना है.. फिर भाजपा को सत्ता में लाना है।

उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान को बचाना है तो डबल इंजन की सरकार को लाना है और कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिये मौका देना है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।