Rajasthan Election 2023: 'टिकट देने का फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं..' नेताओं की नाराजगी पर राजस्थान BJP प्रमुख का जवाब

Rajasthan Election 2023: राजस्थान BJP अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने गुरुवार को कहा कि टिकट आवंटन पर निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया था, न कि किसी एक व्यक्ति की तरफ से। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्टी के बैनर तले एक साथ आएंगे और 25 नवंबर का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे। जोशी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 8:57 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: टिकट कटने से नेताओं की नाराजगी पर राजस्थान BJP प्रमुख का जवाब

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद, जिन नेताओं का टिकट कट लिया गया है, उनके नाराज होने की खबर आ रही है। इस बीच राजस्थान BJP अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने गुरुवार को कहा कि टिकट आवंटन पर निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया था, न कि किसी एक व्यक्ति की तरफ से। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्टी के बैनर तले एक साथ आएंगे और 25 नवंबर का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे।

जोशी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को विज्ञापनों से मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं हटाए जाने पर संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की कानूनी टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज की जा सके।


नगर, टोंक-देवली और सांचौर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट से इनकार के बाद पार्टी के कुछ नेताओं के पार्टी के खिलाफ खुलकर सामने आने के बारे में जोशी से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवारों पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "मैं कह सकता हूं कि सभी लोग परिवार के सदस्य हैं। ये स्वाभाविक है कि कई लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और कुछ के मन में भावनाएं होती हैं, लेकिन सभी लोग परिवार के सदस्य हैं।"

Rajasthan Election 2023: क्या वसुंधरा राजे की हो रही अनदेखी! राजस्थान में कौन होगा सीएम चेहरा? राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया जवाब

 

विधानसभा चुनावों में सांसदों को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले पर चित्तौड़गढ़ से सांसद जोशी ने कहा कि एक सांसद भी पार्टी का कार्यकर्ता होता है।

उन्होंने कहा, "बीजेपी में कमल का निशान हमारा उम्मीदवार है... एक सांसद भी पार्टी का कार्यकर्ता होता है। वो उसी क्षेत्र का निवासी होता है और वो बाहर का कोई व्यक्ति नहीं होता है।"

जोशी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी निराशा में है और कांग्रेस पार्टी के बयान के अनुसार उन्होंने हथियार डाल दिए हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया और जमीन पर कुछ भी नहीं है।

सीपी जोशी ने ये भी दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 21 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव 25 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।