Rajasthan Election 2023: राजस्थान के इस गांव में पहली बार होगी वोटिंग, 18 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचेंगे चुनाव कर्मी

Rajasthan Election 2023: सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के मतदाता इस साल पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावकर्मी वक कर्मियों की मदद से घने जंगल में करीब 18 किलोमीटर तक पगडंडियों पर पैदल चल कर इस मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के इस गांव में पहली बार होगी वोटिंग ( FILE PHOTO/PTI)

Rajasthan Election 2023: आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (Abu-Pindwara Seat) के शेरगांव (Shergaon) के मतदाता पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस गांव के ग्रामीणों के मतदान के लिए चुनावकर्मी 18 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सुगम और समावेशी मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने दुर्गम, दूरदराज और कम आबादी वाले इलाकों में भी मतदान केंद्र बनाने की व्यवस्था की है। राज्य में दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर, बहुत कम आबादी वाले रेगिस्तान में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

गुप्ता ने बताया कि सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के मतदाता इस साल पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावकर्मी वक कर्मियों की मदद से घने जंगल में करीब 18 किलोमीटर तक पगडंडियों पर पैदल चल कर इस मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि यहां 117 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। पहले शेरगांव के मतदाताओं को वोट देने के लिए दूरदराज के एक और उतरज गांव के मतदान केंद्र तक जाना होता था। इस बार, उतरज गांव में 238 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित बाड़मेर के पार गांव में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। बाड़मेर जिले के ही एक और गांव मंझोली में 49 मतदाताओं के लिए पहली बार मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। इस बार इस गांव के मतदाताओं को वोट देने के लिए पांच किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।

MP Election 2023 : कमलनाथ ने पूछा कि शिवराज सिंह चौहान को बहनों की याद सिर्फ चुनाव के 5 महीने पहले क्यों आई

इसी तरह कांटल का पार गांव में 50 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जा रहा है।

एक बयान के अनुसार, जैसलमेर के मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50 मतदाता हैं। मतदान के दिन वहां टेंट में एक अस्थायी बूथ बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में काली तीर मतदान केंद्र भी पहली बार बनाया जाएगा। डांग क्षेत्र में इस मतदान केंद्र पर 682 मतदाता हैं।

पहले यहां के मतदाताओं को 7.5 किलोमीटर दूर स्थित मतदान केंद्र पर जाना होता था। राज्य की सभी 200 सीट के लिए एक चरण में मतदान 25 नवंबर को होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।