Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो प्रमुख हस्तियों का अपने खेमे में शामिल किया है। विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishvaraj Singh Mewar) और भवानी सिंह कालवी (Bhawani Singh Kalvi) चुनावी मुकाबले से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धेय महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी, जिनके पिता करणी सेना के प्रमुख थे, आधिकारिक तौर पर BJP के सदस्य बन गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बात पर जोर दिया कि इन नए लोगों से राजस्थान में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के दृष्टिकोण के साथ जुड़ी हुई है। BJP उनका आने से राजस्थान के विकास को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मेघवाल ने विश्वास जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर BJP को सत्ता दिलाएगी।
भवानी सिंह कालवी ने BJP में एक टीम के हिस्से के रूप में काम करने और जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है।
ये दोनों नेता राजस्थान BJP अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
BJP में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की सराहना की, साथ ही मेवाड़ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए।
कालवी मशहूर पोलो खिलाड़ी भी रहे हैं, जबकि मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। दोनों राजपूत समुदाय से हैं, जो राजस्थान में एक महत्वपूर्ण मतदान क्षेत्र है।
बीजेपी ने पांच बार के विधायक और पार्टी के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया। इसके बाद नरपत ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। अब इसके जरिए BJP राजपूतों को आश्वस्त करने की कोशिश कर रही है।