Get App

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में जाट जिसके साथ उसी की बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है इस बार का समीकरण

Rajasthan Election 2023 : राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 40 पर इस जाति का असर साफ दिखता है। इसलिए जाट वोटों पर मुख्य दलों-BJP और Congress के अलावा हनुमान बेनीवाल की RLP और हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) की भी नजरें हैं। इस बार जाट समुदाय भी राज्य की अगली सरकार में अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 1:59 PM
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में जाट जिसके साथ उसी की बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है इस बार का समीकरण
Rajasthan Election 2023 : जाट समुदाय से कई लोग तो इस बार किसी जाट को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जयपुर में हाल में आयोजित जाट महाकुंभ में यह मांग की गई। इस कार्यक्रम में सभी दलों के जाट नेता शामिल हुए।

राजन महान

Rajasthan Election 2023 : आजादी के 76 साल बाद भी देश का समाज और राजनीति जातिवाद की छाया से बाहर नहीं निकल सकी है। राजस्थान की राजनीति में हमेशा जाति की बड़ी भूमिका रही है। राज्य की आबादी में जाटों की हिस्सेदारी करीब 11 फीसदी रही है। हमेशा की तरह इस बार के विधानसभा चुनावों में भी कृषि से जुड़े इस जाति की बड़ी भूमिका रहने की उम्मीद है। वोटबैंक के लिहाज से जाट काफी अहम हैं। राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 40 पर इस जाति का असर साफ दिखता है। इसलिए जाट वोटों पर मुख्य दलों-BJP और Congress के अलावा हनुमान बेनीवाल की RLP और हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) की भी नजरें हैं।

इस बार सरकार में ताकत बढ़ाना चाहता है जाट समुदाय

इस बार जाट समुदाय भी राज्य की अगली सरकार में अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है। इस समुदाय से जुड़े समूहों ने कम से 50 जाट उम्मीदवारों की जीत का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में 37 जाट उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। हालांकि, दूसरी जातियों के विधायकों के मुकाबले यह संख्या काफी अधिक थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें