Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधान सभा के चुनाव हो सकते हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोग चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अफसरों और अन्य लोगों साथ मीटिंग कर चुका है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बीच निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर दी है। सूबे में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा वोटर्स सरकार का चुनाव करेंगे। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 48.91 लाख वोटर्स बढ़े हैं।
प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है।
राजस्थान में 22.04 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य में 5.26 करोड़ से ज्यादा नए वोटर्स हैं। इसमें 2,73,58,627 पुरुष, 2,51,79,422 महिलाएं जबकि 606 वोटर ट्रांस जेंडर है। विधानसभा चुनाव 2023 में 22.04 लाख वोटर ऐसे हैं। जिनकी उम्र 18-19 साल है। बता दें कि पहली बार वोट करने वाले युवा वोटरों पर सभी पार्टियों का जोर रहता है। राज्य में दिव्यांग वोटरों की संख्या 5. 62 लाख हैं। वहीं 20 से 29 साल की उम्र के वोटर्स 1.32 करोड़ और 30 से 39 साल के एज ग्रुप के वोटर्स 11.85 करोड़ हैं। इस बार युवा वोटर्स करीब 2.73 करोड़ हैं। इनकी उम्र 18 से लेकर 39 साल है।
100 साल से अधिक उम्र के मतदाता
राज्य में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटर भी बड़ी संख्या में है। 100 साल से अधिक उम्र वाले वोटरों की कुल संख्या 17241 है। इन वोटर्स को इस बार घर बैठे वोटिंग का ऑप्शन मिलेगा। वहीं 11.78 लाख वोटर 80 साल से अधिक उम्र के हैं।