Get App

Rajasthan Election 2023: करवा चौथ के दिन बिना कुछ खाए पिए चुनाव प्रचार में जुटीं महिला उम्मीदवार

Rajasthan Election 2023: चुनाव शुरू होने से ठीक एक हफ्ता पहले यानी बुधवार को करवा चौथ (Karva Chauth 2023) है। ऐसे में राजस्थान की महिला प्रत्याशियों और खासकर जो शादी शुदा हैं, उनके लिए ये दिन किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं होगा। महिला उम्मीदवार दिनभर चुनाव प्रचार करेंगी, मीटिंग करेंगी और लोगों से मिलेंगी जुलेंगी, वो भी भूखा और प्यासा रह कर। तो हुआ ना उनके लिए ये एक मुश्किल दिन

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 3:48 PM
Rajasthan Election 2023: करवा चौथ के दिन बिना कुछ खाए पिए चुनाव प्रचार में जुटीं महिला उम्मीदवार
Rajasthan Election 2023: करवा चौथ के दिन बिना कुछ खाए पिए चुनाव प्रचार में जुटीं महिला उम्मीदवार

Rajasthan Election 2023: भारत को एक त्योहारों और उत्साह वाला देश कहा जाता है। यहां की सियासत में भी इसका अच्छा खासा असर देखने को मिल जाएगा। क्योंकि भारत के चुनाव भी किसी तीज त्योहार से कम नहीं हैं। पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) भी फेस्टिव सीजन में ही हो रहे हैं। मजे की बात ये है कि चुनाव शुरू होने से ठीक एक हफ्ता पहले यानी बुधवार को करवा चौथ (Karva Chauth 2023) है। ऐसे में राजस्थान की महिला प्रत्याशियों और खासकर जो शादी शुदा हैं, उनके लिए ये दिन किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं होगा। महिला उम्मीदवार दिनभर चुनाव प्रचार करेंगी, मीटिंग करेंगी और लोगों से मिलेंगी जुलेंगी, वो भी भूखा और प्यासा रह कर। तो हुआ ना उनके लिए ये एक मुश्किल दिन।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो राजस्थान की ज्यादातर महिला कैंडिडेट ने करवा चौथ वाले दिन के लिए कुछ इसी तरह शेड्यूल बनाया, जिसमें न वे कुछ खाएंगे और न पीएंगी, बस मीटिंग, मुलाकात, प्रचार और बैठकों का दौर जारी रहेगा।

हालांकि, इसके लिए कुई उम्मीदवारों ने खास तरह का प्लान तैयार किया है, जैसे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा दूर दूराज के इलाकों की यात्रा न करना, बैठकों और मुलाकात का समय सीमित करना।

करवा चौथ पर महिला उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें