Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के झुंझुनू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जा रहे छह पुलिसकर्मियों की रविवार को तड़के चुरू जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हादसे में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों को चुनावी राज्य राजस्थान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए VIPपी ड्यूटी सौंपी गई थी।
